Wednesday, 4 March 2026

'खिड़कियां हिल रही थीं', दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने बयां किया आंखों देखा हाल, यूएई के जज्बे को किया सलाम

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई के अपने तनाव से भरे अनुभव बयां किए हैं. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखना और धमाकों की आवाजें सुनना काफी डरावना था, जिससे उनके घर की खिड़कियां तक हिल गईं. इतने खतरनाक माहौल के बावजूद लारा दत्ता ने यूएई सरकार और वहां के प्रशासन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के कारण वे वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. हालांकि, वे अब जल्द से जल्द मुंबई अपने परिवार के पास लौटना चाहती हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/WKaRxNG


EmoticonEmoticon