गूगल पिछले दो सालों से एक ऐसा ऐप बनाने की कोशिश कर रही है जिससे पूरे फोन को सिर्फ वॉयस कमांड देकर चलाया जा सके. इस ऐप का नाम Voice Access है जो यूज़र्स को वॉयस कमांड के जरिए टेक्स्ट लिखने, गूगल असिस्टेंट से बात करने और अलग-अलग ऐप्स को खोलने में मदद करता है. इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप और भी कई काम कर सकते हैं. इस ऐप के चलते कोई भी काम करने के लिए फोन को टच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. हैक्स क्वीन की इस वीडियो में देखें कैसे काम करता है ये Voice Acess.from Latest News मोबाइल-टेक News18 हिंदी https://ift.tt/2P8kh3X
भिवंडी के कनेरी इलाके में श्रीकृष्णा ग्लास की दुकान में गिनती के दौरान शीशे कर्मचारियों के ऊपर गिर गए. दुकान के कर्मचारी दुकान मे रखे बड़े बड़े शीशे गिन रहे थे. देखते ही देखते शीशे का वज़न इतना ज्यादा हो गया कि उसे पकड़ कर खड़े कर्मचारी उसका वजन संभाल नहीं पाए और शीशे उन कर्मचारियों के ऊपर गिर गए. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने कांच शीशे की परत उठाकर नीचे दबे 3 लोगों को बाहर निकाला जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
मुंबई के कांदिवली वेस्ट में 12 साल की अनीशा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान परफॉर्म करते वक्त अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर गई. परफॉर्मेंस को देखने जुटे लोग आनन-फानन में स्टेज तक पहुंचे और अनीशा को लेकर अस्पताल गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में लोगों का आरोप है कि प्रतिभागियों को समय पर खाना-पानी नहीं दिया गया ता और नगरसेवक के इंतजार में प्रतिभागियों को देर तक बैठाए रखा गया. डॉक्टरों ने बताया कि अनीशा की मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है.


टाइगर और कृष्णा श्रॉफ दोनों ही सुपरफिट रहने के आदि हैं और अब वो अपनी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग को लोगों को देना चाहते हैं.
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान निक से जुड़ा एक खुलासा किया. प्रियंका ने बताया कि वो निक से नाराज हैं.
न्यूज18 से खास बातचीत में राधिका ने #Metoo के सवाल पर कहा कि ये महत्वपूर्ण मुद्दा है. मेल हो या फीमेल अगर उनके साथ कुछ ऐसा होता है तो उन्हें वर्कप्लेस पर ही आवाज उठानी चाहिए.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा फैसला किया है. बैंक ने एफडी (फिक्स डिपॉज़िट) पर ब्याज दरें बढ़ा दी है.
इस बात कि पुष्टि खुद oppo के प्रोडक्ट मैनेजर चक वांग ने की है


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महज 100 रुपये के लिए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. एक मजदूर को अपनी मजदूरी के 100 रुपये मांगना इतना महंगा पड़ा कि कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामला गांव बगथला का है. मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है.
WhatsApp का ये नया फीचर उस समय काम करेगा, जब WhatsApp पर दो या इससे ज्यादा वॉयस मैसेज आएंगे.
27 नवंबर 2018 को हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज हुआ. इसकी शुरुआत एक शानदार कार्यक्रम से जहां ए.आर.रहमान, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान जैसे नामी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया. लेकिन अपने किंग खान ने एक ऐसा काम किया 'हॉकी' की फील ही आ गई. दरअसल शाहरुख खान ने यहां अपनी फिल्म 'चक दे' का फेमस डायलॉग 'ये 70 मिनट' सुनाया. इसकी शुरुआत करते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
सिरसा की मण्डी डबवाली की नई अनाज मंडी में कई दिनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और अब चोरों की ये करतूत CCTV में कैद हो गई. सिटी पुलिस थाना में नरमा, धान और गवार की चोरी मामले में शिकायत तथा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज सौंप कर चोरों को पकड़ चोरी हुए माल की बरामदी की मांग की है. पुलिस CCTV के आधार पर चोरों का सुराग तलाश रही है. वीडियो में दो नकाबपोश चोर धान की बोरी उठाते नजर आ रहे है. अनाज मंडी के सभी गेट कम ऊंचाई के होने की वजह से चोर आसानी से चोरी किए हुए माल को लेकर मंडी से फरार हो जाते हैं.
मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की. पास खड़ी बेटी ने अपनी मां को रोकने की कोशिश की लेकिन वे दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में महिला ने अपना दांया हाथ गंवा दिया. महिला का नाम सुनीता बताया जा रहा है.
ये मत समझिएगा कि यहां फिल्मी चिट्टी की बात हो रही है. यहां सचमुच के रोबोट्स की बात हो रही है. ये ऐसे रोबोट्स हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में जबरदस्त काम कर रहे हैं.
चेक कर लें कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा कोई मैसेज
एक स्कूली बच्चा स्कूल वैन से उतरता है और घर के लिए दौड़ लगाता है, लेकिन तभी स्कूल वैन चल पड़ती है और बच्चा वैन के नीचे कुचला जाता है. वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक स्कूली वैन से 6 वर्षीय छात्र साजिद के कुचलने का हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वैन चालक और स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद साजिद के पिता शमशुद्दीन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पिता शमशुद्दीन ने बेटे की मौत को हत्या बताया.
राजस्थान के बारां में बुजुर्ग से पैसे छीनकर कर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचकर जमकर पीटा. लोगों ने चोर को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पूरा मामला बारां शहर के हरनावदाशाहजी कस्बे का है, जहां ये चोर पंचायत भवन के सामने से एक बुजुर्ग के पैसे छीनकर इकलेरा रोड की ओर भाग रहा था. बुजुर्ग ने जब शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने चोर को दबोच लिया. फिर भीड़ ने जमकर पिटाई करने के बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया.
पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे पटना के एक युवक की जान चली गई. गौरव चौधरी नाम का टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग के लिए गया और अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगा. इस टूरिस्ट के साथ पैराग्लाइडिंग के पायलट भी थे. इसी बीच पैराग्लाइडर हवा में ही टूट गया. इस हादसे में पायलट की जान चली गई, जबकि टूरिस्ट गौरव के पैर में फ्रेक्चर है और वह अस्पताल में भर्ती है.


हम सभी ने अपने कंप्यूटर पर कभी न कभी वायरस अटैक का नोटिफिकेशन जरूर देखा है. जानिए अगली बार ऐसा हो तो आपको क्या नहीं करना है.







