Wednesday, 31 December 2025

साल 2025 के आखिरी दिन भी 'धुरंधर' निकली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई

Dhurandhar box office collection day 27: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 27वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल पठान, जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. साल के आखिरी दिन भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/od3ym5E
Read More

'ठंड-धूप और बारिश में काम करना पड़ता था, माधुरी दीक्षित ने बयां किया दर्द

आज के दौर में फिल्मी सेट पर वैनिटी वैन, आरामदायक कुर्सियां और हर तरह की सुविधाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कलाकारों को बेहद मुश्किल हालात में काम करना पड़ता था. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन दिनों की सच्चाई शेयर की है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Crdca5l
Read More

29 साल बड़े हीरो संग हसीना ने किया रोमांस, लोग बोले- 'अब करियर बर्बाद'

'जब जिंदगी एक बार मिली है तो दो बार क्यों सोचे' ये ही सोचकर एक्ट्रेस ने फिल्म को साइन किया. कभी 'मनहूस' कही जाने वाली हसीना विवादों के बाद सुपरस्टार बन गई. छोटे बजट की फिल्म ने कमाल किया और 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में अलग पहचान मिल गई. बोल्ड चुनाव, बेबाक एक्टिंग और समाज की दोहरी सोच पर चोट करने वाली इस हसीना ने साबित कर दिया कि जोखिम लेने वाले ही इतिहास बनाते हैं. यही विवाद आगे चलकर उन्हें सुपरस्टार बनाने की नींव बन गए.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/YKdOhRB
Read More

वो 3 फिल्में, जिनका सुपरहिट गाना हुआ बैन, तीनों मूवी ने मचाया तहलका

Bollywood Most Double Meaning Songs in Blockbuster Movies : बॉलीवुड फिल्में में म्यूजिक के प्रति दीवानगी का एक अलग ही आलम रहता है. जिस फिल्म का म्यूजिक जितना सुपरहिट होगा, उस मूवी के बॉक्स ऑफिस पर चलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है. कई सुपरहिट फिल्मों की पहचान ही सिर्फ गानों से होती है. रेडियो-टीवी-रील्स पर जैसे ही गाना बजता है, लोगों के मन में फिल्म का नाम और उसके सीन उभरने लगते हैं. कई बार किसी फिल्म का गाना वैसे तो बहुत पॉप्युलर होता है, फिर भी ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती जैसे रेडियो चैनल से नहीं बजाया जाता. तीन फिल्मों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. इन तीन फिल्मों का बेहद पॉप्युलर एक सॉन्ग इतना बदनाम हुआ कि उसे कई जगह बैन किया गया. तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं....

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/A6usaZh
Read More

Tuesday, 30 December 2025

2025 में सच्ची घटनाओं पर बनीं फिल्मों का रहा बोलबाला, किसी पर जमकर मचा विवाद

Bollywood Films Based On Real Events: साल 2025 बॉलीवुड के लिए खास रहा, क्योंकि कई फिल्में सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक व्यक्तियों की जीवन गाथा पर बनीं और सिनेमाघरों में छा गईं. ये फिल्में न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने बल्कि कई रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल रहीं. इस साल सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/GV4k5sQ
Read More

फिल्ममेकर्स ने खंगाला इतिहास, योद्धा बन एक्टर्स ने पर्दे पर जमाई धाक

2025 बॉलीवुड के लिए पीरियड ड्रामा का सुनहरा साल रहा. फिल्ममेकर्स ने इतिहास के पन्नों को खंगाला और योद्धाओं की बहादुरी, राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही ऐतिहासिक घटनाओं को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा. वहीं, एक्टर्स ने योद्धा बनकर पर्दे पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/2dQxJCZ
Read More

हरभजन मान सिंगिंग नहीं एक्टिंग में भी हैं धुरंधर, इंडस्ट्री को दी नई पहचान

पंजाबी म्यूजिक और सिनेमा की दुनिया का बड़ा नाम रह चुके हरभजन मान, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी आवाज और अभिनय के दम पर उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को नई दिशा दी. एक साधारण गांव से निकलकर उन्होंने न सिर्फ हिट गाने दिए, बल्कि पंजाबी फिल्मों को भी नई पहचान दिलाई. साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एल्बम ‘चिट्ठियां नीं चिट्ठियां’ से की. लेकिन असली पहचान उन्हें 1999 में आए एल्बम ‘ओए होए’ से मिली थी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/dSRzCGl
Read More

रानी को 'गुलाम' में देख इम्प्रेस हुए थे सोहेल खान, दिया इस फ्लॉप फिल्म में काम

सोहेल खान ने इंटरव्यू में रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ की और बताया कि 'हैलो ब्रदर' में रानी का चयन उनके करियर का सबसे सही फैसला था. उन्होंने कहा, "जिस लड़की का किरदार हमने फिल्म 'हैलो ब्रदर' में सोचा था, रानी बिल्कुल वैसी ही लगती थीं."

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/EGecy8a
Read More

Monday, 29 December 2025

'तुम्हारी किक स्टंट से जोरदार', अक्षय ने किया पत्नी ट्विंकल को बर्थडे विश

Akshay Kumar Wishes Wife Twinkle Khanna On Her 52nd Birthday: ट्विंकल खन्ना 52 साल की हो गई हैं. अक्षय खन्ना ने पत्नी के बर्थडे पर एक खास पोस्ट किया है. पोस्ट के साथ उन्होंने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और साथ में मजाकिया कैप्शन भी लिखा. उनका पोस्ट देख फैंस हंसे बिना नहीं रह पा रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/9BU4Hlq
Read More

इक्कीस की स्क्रीनिंग में भावुक हुए सनी-बॉबी-सलमान, रेखा ने चूमी अगस्त्य की PIC

'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने शाम को और भी भावुक बना दिया. सनी देओल और बॉबी देओल ने इवेंट में शिरकत की और पूरे समय भावुक नजर आए. सलमान खान, जो धर्मेंद्र के साथ गहरा रिश्ता साझा करते थे. वह भी पहुंचे और फिर इमोशनल नजर आए. रेखा भी इवेंट में पहुंचीं जहां उन्होंने एक बार फिर लाइमलाइट लूट ली. फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/1wI982t
Read More

7.50 मिनट का वो गाना जिसने रच दिया इतिहास, सुनकर आज भी रो पड़ती है हर मां

‘संदेशे आते हैं’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि देश के जवानों की भावनाओं और अपनों से दूरी के दर्द की आवाज है. बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉर्डर के इस आइकॉनिक गीत को बनाते वक्त म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक खुद भावनाओं से टूट चुके थे और आंसुओं के बीच इस अमर धुन को रचा गया था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/xf7w30e
Read More

Sunday, 28 December 2025

2025 की वो हिट फिल्में, सीक्वल बने तो साबित हुए सुपरफ्लॉप

हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्मों को दर्शकों का इतना प्यार मिलता है कि उनके सीक्वल बनाए जाते हैं. लेकिन हर बार सीक्वल भी हिट हो, ऐसा जरूरी नहीं होता.साल 2025 के खत्म होने पर नजर डालें तो इस साल कई बड़े फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और दर्शकों को निराश कर गए.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/3APeLdE
Read More

वो हैंडसम हंक स्टार, सेट पर हुआ जिसे को-स्टार से प्यार

पुलकित सम्राट ने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक रोल ही निभाए हैं. इसके अलावा उनका कॉमिक अंदाज भी दर्शकों के दिल में घर कर जाता है. एक्टर की पहली शादी टूट गई थी. लेकिन कृति खरबंदा से शादी से पहले उनका कई एक्ट्रेसेस संग भी नाम जुड़ा.आज उनके बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास जानकारियां.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/AgkXS35
Read More

वो एक्टर्स, जो कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग, 1 का 37 की उम्र में निधन

साल 2025 भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बेहद दुख भरा रहा. टीवी और सिनेमा की दुनिया ने इस साल कई ऐसे कलाकार खो दिए, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी, लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के आगे उनकी जिंदगी की जंग हार गई.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/1paNhnz
Read More

'लोग असली बात समझ नहीं रहे', 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर को लेकर ट्रोल हुए सलमान

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म Battle Of Galwan के टीजर का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. टीजर सलमान के बर्थडे पर जारी किया गया. लोगों ने टीजर पर खूब प्यार लुटाया. लेकिन टीजर में जो सलमान की हल्की सी मुस्कान नजर आ रही हैं. उसे लेकर लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अब इस मुद्दे पर राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला अपनी राय जाहिर की है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/B3WyO2Q
Read More

Saturday, 27 December 2025

Samsung का ₹40,000 वाला फोन अब ₹25,000 से भी कम में, साल खत्म होने पर डील

फ्लिपकार्ट की Year End Sale 2025 में Samsung Galaxy A55 5G पर ₹16,900 से ज्यादा की छूट मिल रही है. जानिए इसकी कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी...

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/CObwEhI
Read More

'धुरंधर' ने तोड़ा 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड,अकूत कमाई पर फिल्म का हुआ कब्जा

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 23वें दिन भी इस फिल्म ने अपनी शानदार रफ्तार बरकरार रखी है और कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में 660 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस जबरदस्त आंकड़े के साथ ही प्रभास की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'कल्कि 2898 एडी के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/YipkP3T
Read More

सात फेरे लेकर एक-दूजे को दिया वचन, 2025 में शादी के बंधन में बंधे 10 कपल

शादी जीवन का महत्वपूर्ण और खूबसूरत पड़ाव है, जहां दो व्यक्ति एक-दूसरे का हमेशा साथ निभाने का वादा करते हैं. साल 2025 सेलेब्स के शादियों के लिहाज से काफी खास रहा. कुछ ने गुपचुप तरीके से तो कुछ ने धूमधाम से शादी की. बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर अपने खास दिनों की झलक भी दिखाई.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/TX56lYN
Read More

अथिया ने दिखाई बेटी के पहली क्रिसमस की झलक, राहुल की गोद में खेलती दिखी इवाराह

अथिया शेट्टी ने क्रिसमस वेकेशन के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने पति केएल राहुल और बेटी इवाराह की झलक भी दिखाई हैं. राहुल बेटी को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसमें उनकी बेटी की झलक नहीं दिख रही है. उन्होंने अपनी भी नो मेकअप लुक वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/CA5f1iJ
Read More

Friday, 26 December 2025

सलमान खान की रोमांटिक मूवी, रिलीज से पहले लोगों ने मान लिया था फ्लॉप

सिनेमा की किस्मत का अंदाजा लगाना किसी के बस की बात नहीं है. कई बार मेकर्स लाखों-करोड़ों के बजट में भव्य फिल्में बनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि रिलीज होते ही फिल्म पर्दा फाड़ कमाई करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है. कई बार हजार करोड़ की लागत से बनी फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में असफल रहती हैं. वहीं कई बार कुछ कम बजट फिल्में करिश्मा कर दिखाती हैं, जैसा कि इस साल मोहित सूरी की सैयारा के साथ हुआ. आज सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो भाईजान के लिए गेम चेंजर साबित हुई, लेकिन इसके प्रीमियर को देख लोगों ने माथा पकड़ लिया. रिलीज से पहले ही लोगों ने इस फिल्म को फ्लॉप मान लिया था, लेकिन जब ये सिनेमाघरों में आई तो इतिहास रच गया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/JLRISrB
Read More

सलमान चाहते थे उनके अपॉजिट कैटरीना करें काम, बोनी ने दूसरी हीरोइन दिया रोल

एक वक्त आया जब सलमान खान की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. उनका करियर डगमगाने लगा था. इस बीच उन्होंने एक तेलुगू एक्शन फिल्म की रीमेक में काम किया और वो ब्लॉकबस्टर निकली. इस फिल्म में सलमान चाहते थे कि उनकी अपॉजिट कैटरीना कैफ काम करें, लेकिन बोनी कपूर ने दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया. बोनी ने इसकी वजह भी बताई.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/gpYDuWC
Read More

'हालात काबू में नहीं थे', जुगल हंसराज की मूवीज हो जाती थी बंद, अब किया रिएक्ट

जुगल हंसराज ने बॉलीवुड में रिजेक्शन, अधूरी रह गई फिल्मों और करियर में आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे सपोर्ट और सही नजरिए ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की. उन्होंने कहा कि बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म के बाद उन्हें कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा. उनकी फिल्में शुरू होती थीं, लेकिन बीच में ही बंद हो जाती थी. इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी फिल्में बनानी चाही, तो वो भी रद्द हो गईं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/zOcbEhP
Read More

Thursday, 25 December 2025

'धुरंधर' की आंधी में उड़ गई कार्तिक की फिल्म, इतने करोड़ से खुला खाता

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ऐसा तूफान चल रहा है कि नई रिलीज हुई फिल्में इसके सामने टिक नहीं पा रही हैं. क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रॉम-कॉम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भी इस सुनामी के सामने पस्त नजर आई. बहुत कम कमाई के साथ रोमांटिक फिल्म का खाता खुला है. पहले दिन भारत में 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिंगल डिजिट में ही कमाई कर पाई है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/k0dB35a
Read More

2025 में टैक्स फ्री हुईं 3 फिल्में, एक निकली ब्लॉकबस्टर, 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

 साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए खास रहा. कई फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल हुईं, बल्कि अपनी प्रेरणादायक और देशभक्ति से भरी कहानियों के कारण विभिन्न राज्यों की सरकारों ने उन्हें टैक्स-फ्री घोषित किया. टैक्स-फ्री होने से टिकट सस्ते होते हैं और ज्यादा लोग फिल्म देख पाते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/0bsHmuI
Read More

रेड आउटफिट में दिखीं आलिया भट्ट, राहा ने नाना-नानी के घर मनाया क्रिसमस 2025

Alia Bhatt Christmas Party Photos: आलिया भट्ट के पेरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान ने 24 दिसंबर को अपने परिवार के लिए क्रिसमस पार्टी रखी थी. इस पार्टी में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा साहनी पहुंची थीं. आलिया ने क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/EfAIVaZ
Read More

प्रेग्नेंट बीवी संग क्रिसमस वेकेशन पर रणदीप, वादियों के बीच की किया खाना-पीना

बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस का त्योहार अपने खास अंदाज में मना रहे हैं. इस कड़ी में एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने इस त्योहार को बेहद शांत और प्यार से भरे माहौल में सेलिब्रेट किया. इन दिनों वह क्रिसमस वेकेशन पर हैं. यह क्रिसमस इस जोड़ी के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/N2lkvdr
Read More

Wednesday, 24 December 2025

एक-दो नहीं, सलमान खान का इन 5 एक्ट्रेस संग रहा अफेयर, 1 से तो टूट गई थी शादी

Salman Khan Affairs: सलमान खान 60 साल के हो गए हैं. बढ़ती उम्र के साथ ही उनका स्टारडम और चार्म पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ा है. वह बॉलीवुड ही नहीं, भारत के सबसे चर्चित और बड़े सुपरस्टार हैं. सलमान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. उनके करियर की ऊंचाइयों के साथ-साथ उनके पर्सनल लाइफ, खास तौर पर उनके अफेयर्स और कंट्रोवर्सी हमेशा सुर्खियों में रहें.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/XSHFUAo
Read More

16 की उम्र में सलमान के अपॉजिट किया डेब्यू, 50 साल बाद भी कुंवारी है हीरोइन

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे चेहरे होते हैं, जो इतनी कम उम्र में शोहरत की ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं कि लोग उन्हें सालों तक याद रखते हैं. 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नगमा भी उन्हीं नामों में शामिल हैं. उनकी पहचान सिर्फ एक सफल अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी लड़की के रूप में भी बनी, जिसने बेहद कम उम्र में स्टारडम हासिल किया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/XQ9RW0C
Read More

दो साल में एक्ट्रेस ने 4 बार निभाया तवायफ का रोल, दो हुईं ब्लॉकबस्टर

Amitabh Bachchan Rekha Hit Movies : बॉलीवुड की कई फिल्मों में तवायफों की जिंदगी दिखाई गई. गुरुदत्त की आइकॉनिक फिल्म प्यासा (1957) में वहीदा रहमान ने गुलाबो नाम की तवायफ का रोल निभाया था. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की मास्टरपीस फिल्म मानी जाती है. 70-80 के दशक में एक एक्ट्रेस ने सिर्फ दो साल के अंतराल में चार फिल्मों में तवायफ का रोल किया. दिलचस्प बात यह है कि इन चार फिल्मों में से दो मूवी ब्लॉकबस्टर रहीं. एक फ्लॉप होकर भी दर्शकों के दिल में उतर गई और आज यह फिल्म कल्ट मूवी में शुमार हैं. ये चारों फिल्में कौन सी हैं और वो एक्ट्रेस कौन सी है, आइये जानते हैं......

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/3zqsVl4
Read More

Tuesday, 23 December 2025

राज कपूर के गैराज में काटे दिन, तेलुगू से किया डेब्यू, बना बड़ा बॉलीवुड स्टार

बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार होते हैं, जिनकी उम्र चाहे कितनी भी हो, लोग उन्हें हमेशा जवान और जोशीले मानते हैं. ऐसे ही कलाकार हैं अनिल कपूर. उनकी एनर्जी, फिटनेस, स्टाइल और खासकर सेट पर उनका झक्कास और मजेदार अंदाज उन्हें बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा सितारा बनाता है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Fspij2a
Read More

करण जौहर की 'होमबाउंड' पर कानूनी संकट, राइटर ने लगाए नॉवेल की कॉपी का आरोप

पत्रकार और लेखिका पूजा चंगोईवाला ने धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. पूजा का आरोप है कि 'होमबाउंड' ने कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन किया है. नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. हाल ही में यह फिल्म ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई है. पूजा बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने जा रही हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Y0vqoUb
Read More

Monday, 22 December 2025

6000 रुपये लुढ़क गई सैमसंग के इस धांसू फोन की कीमत,मिलती है 8GB RAM

Samsung Galaxy M56 को फ्लिपकार्ट से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. जानिए कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और इसके दमदार फीचर्स की पूरी जानकारी.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/pF89APG
Read More

हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा, जिसने गायकी से भी बनाया सबको दीवाना

नूरजहां, जिन्हें ‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ कहा जाता है. भारत में जन्मीं इस गायिका ने अपनी मदहोश करने वाली आवाज और खूबसूरती से जादू बिखेरा था. वो भारत की जानी-मानी हस्ती थीं, लेकिन शादी के बाद नूरजहां ने अपने पति की खातिर सबकुछ एक झटके में छोड़ दिया. वो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गई थीं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Izu0t1Q
Read More

हिंदी सिनेमा का वो चमकता सितारा, जिसने पहली ही फिल्म से दर्शकों को चौंकाया

हम जिस फिल्मकार की बात कर रहे हैं, उन्हें अमरीश पुरी 'चलता-फिरता इनसाइक्लोपीडिया' कहते थे. वे हर एक विषय पर घंटों बात कर सकते थे. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'अंकुर' से दर्शकों को चौंका दिया था. हम श्याम बेनेगल की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 18 से ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/FLv7mYh
Read More

Sunday, 21 December 2025

धड़ाम से गिर गई Samsung के इस महंगे वाले प्रीमियम फोन की कीमत, फैंस हुई खुश

Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च से पहले Galaxy S25 Plus पर बड़ी छूट मिल रही है. अमेज़न पर यह फोन ₹30,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा है, जानिए पूरी डील के बारे में और तय करें कि ये ऑफर आपके लिए कैसा रहेगा.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/BjNePOQ
Read More

'धुरंधर' ने 'पठान-'एनिमल' की कर दी छुट्टी, 555 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की स्पाई

Dhurandhar box office collection day 17: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रिलीज को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुका है. लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात है कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म हर रोज डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की 'पठान' को धूल चटा दी है. यह स्पाई थ्रिलर फिल्म अब तेज रफ्तार से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से दौड़ रही है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शुमार हो चुकी है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Q7RSrYc
Read More

बिना गानों की फिल्मों की कहानी में डाली जान, म्यूजिक से बिखेरा जादू

वसंत देसाई ने प्रभात फिल्म कंपनी से शुरुआत कर वी. शांताराम की फिल्मों में क्लासिकल संगीत दिया. 'झनक झनक पायल बाजे', 'दो आंखें बारह हाथ' जैसी फिल्मों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. आइए, उनकी जिंदगी को करीब से जानते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/cYL6OKn
Read More

राम चरण-जाह्नवी से आयुष्मान-सारा तक, 2026 में दिखेंगी 7 नई जोड़ियां

2026 में सिद्धांत चतुर्वेदी-वामिका गब्बी, वरुण धवन-पूजा हेगड़े, राम चरण-जान्हवी कपूर जैसी नई जोड़ियां नजर आएंगी. कोई रोमांस, ड्रामा और थ्रिल से बॉक्स ऑफिस को गुलजार करेगा तो कोई बायोपिक ला रहा है. चलिए इन 7 जोड़ियों से रूबरू करवाते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/7i2uj4W
Read More

Saturday, 20 December 2025

अमेज़न पर iPhone Air की कीमत में बड़ी कटौती, ₹7000 सस्ता हुआ ऐपल का पतला फोन

Apple iPhone Air को अमेज़न से ₹11,000 तक की भारी छूट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है. जानें बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और iPhone Air के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी...

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/bhrn4eu
Read More

गरीबी में जन्मा सुपरस्टार, राजनीति से बर्बाद हुआ करियर, अब काम को तरसा

80 के दशक में कई बड़े हीरो ने पर्दे पर अपने एक्शन और लुक्स से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन 1980 में जब पहली बार गोविंदा ने सिनेमा के पर्दे पर एंट्री ली, तो देखते ही देखते दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा गए. गोविंदा ने अपने करियर के पीक पर साल में 15-15 फिल्में साइन की, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी और करियर दोनों संघर्ष से भरे थे. अभिनेता रविवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/D61bvGl
Read More

लंबी हाइट के चलते झेला रिजेक्शन, मूवी सुपरहिट होने के बाद खाईं ठोकरें

एक्ट्रेसेज अपने कद-काठी की वजह से न सिर्फ बॉडी शेमिंग का शिकार बनी हैं, बल्कि उन्हें रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा है. मशहूर एक्ट्रेस ने भी लंबी हाइट के कारण रिजेक्शन झेला. दिलचस्प बात यह है कि सुपरहिट फिल्म करने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/WSrNFZw
Read More

आशा भोसले-मन्ना डे ने 12 मिनट में गाया ये गाना, साहिर लुधियानवी ने लिखे थे बोल

आशा भोसले और मन्ना डे वैसे तो कई गाने गाए हैं, लेकिन साल 1960 में आई 'बरसात की रात' के गानों ने दोनों की जोड़ी बुलंदियों पर पहुंचा दिया. फिल्म के गाने साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. फिल्म के सभी गाने सदाबहार हैं. लेकिन 'न तो कारवां की तलाश है' आज भी खूब सुना जाता है. यह गाना 12 मिनट का है. इस गाने में मधुबाला और श्यामा को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है. फिल्म में भारत भूषण लीड हीरो हैं. यह साल 1960 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. बरसात की रात को एक क्लासिक हिंदी फिल्म माना जाता है. फिल्म की तरह ही इसके गाने भी क्लाइसिक और एवरग्रीन है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/e6yUQXA
Read More

Friday, 19 December 2025

ब्यूटी में मधुबाला को पछाड़ा, 3 दिन बाद मौत का पता चला, नलिनी की दर्दभरी कहानी

कुछ नाम हिंदी सिनेमा में ऐसे हैं, जिनकी चमक समय के साथ फीकी नहीं होती. 40 और 50 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नलिनी जयवंत भी उन्हीं नामों में शामिल हैं. एक ऐसा दौर था जब उनकी मुस्कान, अदाएं और सादगी ने लाखों दिलों को दीवाना बना दिया था. उस समय उनकी खूबसूरती की तुलना मधुबाला जैसी महान अभिनेत्री से होती थी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/ZmRFC05
Read More

एक्ट्रेस सुभाष्री साहू की धमक! गाने 'मैं हूं ना' से कर रहीं नई पारी का आगाज

सुभाष्री साहू ने तमाम चुनौतियों के बावजूद डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी खास पहचान बनाई. अब वे रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'मैं हूं ना' में कनिष्क मिश्रा संग नजर आएंगी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/bGOcpiR
Read More

Thursday, 18 December 2025

'देशभक्ति एक बड़ी जिम्मेदारी है', बॉर्डर में सूबेदार बने थे सुदेश बेरी

सुदेश बेरी ने 'बॉर्डर' फिल्म में सूबेदार मथुरा दास का किरदार निभाया, देशभक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताया और अपने 40 साल के सफर व दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने एक लंबे नोट में भगवान के आशीर्वाद और कृपा होने की बात की. उन्होंने इस पोस्ट में अपनी लेटेस्ट तस्वीर भी शामिल की है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/hKpECui
Read More

तलाक की अफवाहों को 'बकवास' बताने के बाद पहली बार साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्य बच्चन के स्कूल के एनुअल फेस्टिवल में शामिल हुए. इस दौरान अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद रहीं. अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक की अफवाहों को खारिज करने के बाद पहली बार साथ दिख रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/FytZrV5
Read More

Wednesday, 17 December 2025

ऐश्वर्या की हमशक्ल होना पहले बना वरदान, फिर वही बना श्राप, कौन है ये

स्नेहा उल्लाल, जिन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा गया. सलमान खान की बहन अर्पिता खान की दोस्ती से फिल्मों में आईं. पर यह पहचान उनके करियर की बाधा बन गई. चलिए मिलवाते है स्नेहा उल्लाल से.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/cN2mTGy
Read More

टूटे सेट पर फिल्माए 3 गाने, तीनों बन गए आइकॉनिक सॉन्ग

Bollywood Superhit Movies with Iconic Songs : बॉलीवुड में अब भव्य सेट पर गाने फिल्माए जाते हैं. करोड़ों की लागत से इन फिल्मों का सेट तैयार किया जाता है. एक समय ऐसा भी था जब सेट से ज्यादा गानों के बोल-धुन और यूनिक स्टेप्स पर फिल्म मेकर्स बहुत ध्यान देते थे. कोरियाग्राफर ऐसे डांस स्टेप्स तैयार करते थे जो थिएटर से बाहर आने के बाद भी दर्शक के जेहन से निकलते नहीं थे. कई दर्शक तो उन गानों के स्टेप्स देखने के ही फिल्म दोबारा देखते थे. हिंदी सिनेमा के इतिहास में तीन मौके ऐसे भी आए हैं जब टूटे-फूटे सेट पर गाने फिल्माए गए. तीनों ही सॉन्ग आइकॉनिक बन गए. ये गाने तब फिल्माए जब सेट का आधे से ज्यादा हिस्सा टूट चुका था. दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही गाने आइकॉनिक बन गए. दर्शकों के दिल-दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए. तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ये आइकॉनिक सॉन्ग कौन से थे और ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं........

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Pi5X9c8
Read More

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के तूफान से पोस्टपोन हुई 'इक्कीस', ये है नई रिलीज डेट

Ikkis Release Postponed: 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' रिलीज होगी. इसके बाद 25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज होगी. इन फिल्मों से क्लैश से बचने के लिए 'इक्कीस' के मेकर्स फिल्म की रिलीज को टाल दिया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/exvJuW5
Read More

Tuesday, 16 December 2025

विक्रम भट्ट की मुसीबतें बढ़ीं, 30 करोड़ ठगी मामले में जमानत खारिज, गए जेल

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 30 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में उनकी अंतरिम जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दोनों को उदयपुर पुलिस ने डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत के बाद 7 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था. क्या है ये पूरा केस जानिए...

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/orANsht
Read More

'शोले' के कालिया से 'अंदाज अपना अपना' के रॉबर्ट, वो साइड हीरो जिसने जीता दिल

विजू खोटे, जिनकी पहचान 'शोले' के कालिया और 'अंदाज अपना अपना' के रॉबर्ट से बनी, ने 440 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 2019 में मुंबई में 77 वर्ष की उम्र में निधन हुआ.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/c9nk84B
Read More

100 से ज्यादा दिनों में बनी रितेश की 'राजा शिवाजी', दिखाया छत्रपति का लुक

रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' के नए पोस्टर शेयर किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 100 से ज्यादा दिनों में पूरी हुई है. फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी, जिसमें वे शिवाजी महाराज बने हैं. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/iZVMmT5
Read More

खास दो लेटर से फिल्म बनाते थे ससुर-दामाद, बनाईं 12 सुपरहिट फिल्में

Bollywood Superhit Movies : बॉलीवुड में कई डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ऐसे भी हैं जो किसी खास लेटर से फिल्म बनाने में यकीन रखते हैं. वो अपनी हर फिल्म का नाम एक खास लेटर से ही शुरू करते हैं. जैसे फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुभाष घई अपनी हर फिल्म में 'एम' अक्षर वाली हीरोइन को काम करने का मौका देते रहे हैं. उन्होंने माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, महिमा चौधरी, मीनाक्षी शेषाद्रि जैसी एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में काम दिया. फिल्म इंडस्ट्री ससुर-दामाद की एक ऐसी जोड़ी भी आई जो खास लेटर से ही फिल्में बनाते थे. दिलचस्प बात यह है कि उनकी दो फिल्में सुपर ब्लॉकबस्टर, एक ब्लॉकबस्टर, और 9 फिल्में सुपरहिट रहीं. ससुर-दामाद की वो जोड़ी कौन सी थी और वो फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं....

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/wIcvLtB
Read More

Monday, 15 December 2025

₹12000 तक की छूट पर मिलने लगे सैमसंग के फोन, सिर्फ 3 दिन का है बड़ा मौका

Samsung Galaxy Days Sale 16 से 18 दिसंबर तक Flipkart पर आयोजित की जा रही है, जिसमें Galaxy स्मार्टफोन्स पर ₹12,000 तक एक्सचेंज बोनस, वियरेबल्स पर ₹5,000 तक की छूट, सैमसंग Care+ प्रोटेक्शन और एक्सक्लूसिव बंडल ऑफर्स मिल रहे हैं. नए साल से पहले सैमसंग डिवाइस अपग्रेड करने का यह बेहतरीन मौका है.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/SRhLNTM
Read More

2025 की दमदार परफॉर्मेंस: वो 8 फिल्म स्टार्स, जिन्होंने एक्टिंग से जीता दिल

2025 में रश्मिका मंदाना, यामी गौतम, ऋषभ शेट्टी, कृति सेनन, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, फरहान अख्तर और विजय वर्मा ने दमदार परफॉर्मेंस से फिल्मों को यादगार बना दिया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/lNxzhmr
Read More

हिना खान से अविका गौर तक, साल 2025 में एक-दूजे के हुए ये 10 सेलेब्रिटी कपल्स

शादी जीवन का एक खूबसूरत पड़ाव होता है, जहां दो लोग एक-दूसरे का हमेशा साथ निभाने का वादा करते हैं. साल 2025 सेलिब्रिटी शादियों के मामले में काफी खास रहा. कुछ ने इसे सीक्रेट रखा तो कुछ ने धूमधाम से मनाया. बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने खास दिनों की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/od8CeuO
Read More

Sunday, 14 December 2025

कपूर खानदान का बदनसीब एक्टर, सपोर्टिंग रोल्स में ही सिमट गया पूरा करियर

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि बॉलीवुड में कपूर खानदान का दबदबा है. इस परिवार से अब तक कई टॉप हीरो-हीरोइन निकले हैं. लेकिन इस फैमिली का एक मेंबर कभी हीरो नहीं बन पाया. सपोर्टिंग रोल्स में ही करियर सिमट गया. यहां तक कि कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी लीड रोल नहीं मिला. हालत ये थी कि दर्शक उन्हें देखकर पहचान जाते थे, लेकिन नाम नहीं जानते थे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/e3xXUny
Read More

'धुरंधर के सामने 'जवान' ही नहीं, 'एनिमल'-'पुष्पा 2' भी हुई नतमस्तक

Dhurandhar Movie Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हर दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. हर दिन फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. खास बात है कि 10वें दिन इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए तीन बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और भारत में यह अब तक 350 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/DaobqF9
Read More

भक्ति गीत से बनी उषा मंगेशकर की पहचान, आज भी हर घर में सुबह-सुबह बजता है जरूर

भारत की स्वर कोकिला और महान सिंगर लता मंगेशकर की तरह उनकी बहन उषा मंगेशकर को भी भगवान ने आवाज का जादू दिया. उन्होंने हिंदी ही बल्कि मराठी, बंगाली, भोजपुरी, नेपाली, कन्नड़ और असम की भाषा में कई गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाया. पिता की मौत के बाद उषा मंगेशकर ने गायकी में हाथ आजमाया और फिर 'मैं तो आरती उतारूं' भक्ति गाने से घर-घर पहचान मिली.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/r3yWNsY
Read More

Saturday, 13 December 2025

'धुरंधर' ने 9वें दिन 'सैयारा' को पछाड़ा, नया रिकॉर्ड बनाने से इंचभर की है दूरी

Dhurandhar box office collection day 9: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी थी और अब यह 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है. 9वें दिन 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और साथ ही साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा को भी पछाड़ दिया. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने देशभर में अब तक अकूत कमाई कर ली है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/ATzvrl9
Read More

किंग ऑफ रोमांस...पिता की मर्जी के खिलाफ बने एक्टर, 1 सलाह ने बर्बाद किया करियर

विश्वजीत चटर्जी ने कोलकाता से थिएटर शुरू किया था. उन्होंने फिर हिंदी सिनेमा में 'किंग ऑफ रोमांस' का खिताब पाया, लेकिन फिल्म 'कहते हैं मुझको राजा' की असफलता से उनका करियर डगमगा गया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/P2cszq1
Read More

'धुरंधर' पर राधिका आप्टे के बयान पर अशोक पंडित भड़के, लगाया पक्षपात का आरोप

'धुरंधर' फिल्म की रिलीज पर राधिका आप्टे के हिंसा वाले बयान से विवाद बढ़ गया है. अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके बयान पर रिएक्शन दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/eGc8bPC
Read More

बेवफा सनम से मिले दर्द में टूटे आशिकों का फेवरेट गाना

नई दिल्ली: साल 1995 में हर किसी की जुबान में सोनू निगम का एक गाना चढ़ा हुआ था. बच्चे हों या जवान, हर कोई गाने को गुनगुनाते हुए अंतरालों में छिपे दर्द को महसूस कर रहा था. हम 1995 की यादगार फिल्म 'बेवफा सनम' के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' की बात कर रहे हैं. गाने के बोल गीतकार योगेश ने लिखे थे. एक्टर कृष्ण कुमार पर फिल्माए गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, जिसमें वे शिल्प शिरोडकर के जुनूनी आशिक बने थे. दर्दभरे गाने में कृष्ण कुमार ने हारे हुए आशिका किरदार निभाया है, जिसकी प्रेमिका उसे धोखा देकर किसी और से शादी करने का फैसला करती है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/dnA4PEw
Read More

Friday, 12 December 2025

'धुरंधर' की सफलता के बावजूद लाइमलाइट से दूर आदित्य, राकेश ने बताई वजह

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. क्रिटिक्स और ऑडियंस फिल्म की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं. अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं. इस पर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि आदित्य 'धुरंधर' की सफलता के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं. उन्हें दिखावा पसंद नहीं है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/9sfMXL5
Read More

'बच्चों पर लागू...', जहीर ने पेरेंट्स को दी सलाह, सोनाक्षी ने की ये मांग

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है. दोनों साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. कई इवेंट्स में साथ पार्टिसिपेट करते हैं. हाल में वह एक इवेंट्स में शामिल हुए, जहां उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की बात की और कहा कि पेरेंट्स को भी उनपर निगरानी रखनी चाहिए.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/nKJDuW4
Read More

Thursday, 11 December 2025

चित्रांगदा सिंह को मुंबई में नहीं मिल रहा था कमरा, इस एक्ट्रेस ने की मदद

चित्रांगदा सिंह ने बताया कि दीप्ति नवल ने मुंबई में उनके संघर्ष के दिनों में मदद की थी. उन्होंने बताया दीप्ति की छोटी सी मदद ने उन्हें उनके दिल के करीब ला दिया. अब वे दीप्ति नवल और रेवती के साथ 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में नजर आएंगी. चित्रांगदा सेन ने कहा कि उनके साथ काम करने से उन्होंने बहुत कुछ सीखा.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/eRSH7IW
Read More

62 साल पहले आई 7.5 रेटिंग वाली वो फिल्म, जिसमें दिखा जापान-बर्मा का युद्ध

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अक्सर भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया है. आजादी के बाद शुरुआती सालों में कई ऐसी फिल्में आईं, जिनमें सिर्फ भारत-पाकिस्तान के विभाजन और त्रासदी को दिखाया गया. लेकिन साल 1963 में आई फिल्म में भारत के पड़ोसी देश बर्मा और जापान के बीच युद्ध की झलक दिखाई गई.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Gi9SPm1
Read More

Wednesday, 10 December 2025

'धुरंधर' देखने के बाद अक्षय खन्ना की मुरीद हुईं स्मृति ईरानी, लिखा पोस्ट

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को स्मृति ईरानी ने सराहा. स्मृति ईरानी ने अक्षय खन्ना, रणवीर, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की अदाकारी तारीफ की. स्मृति ने कलाकारों और डायरेक्टर की फोटो शेयर एक लंबा पोस्ट लिखा है. इस

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/YEFBfXg
Read More

2025 में ये 6 बड़ी एक्ट्रेस रहीं पर्दे से दूर, नहीं रिलीज हुई 1 भी फिल्म

Year Ender 2025: साल 2025 में जहां रश्मिका मंदाना, सारा अर्जुन, जाह्नवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेसेज की चर्चा रही, वहीं बॉलीवुड की कई सीनियर एक्ट्रेसेज की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुईं. दीपिका पादुकोण तो 8 घंटे के काम वाली कंट्रोवर्सी में फंसी और प्रभास की 'कल्कि 2' से हाथ धो बैठीं .

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/CImqU6p
Read More

Tuesday, 9 December 2025

30,000 करोड़ की दौलत का झगड़ा, US-UK की जायदाद के दावे पर अड़ीं प्रिया कपूर

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर प्रिया सचदेव कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के बीच वसीयत विवाद की जंग खत्म नहीं हो रही है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब संजय कपूर की एक्स पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट में अमेरिका-ब्रिटेन की जायदाद के दावे को लेकर बहस हुई. इस मामले पर अब अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/TZlOBev
Read More

'धुरंधर' की तूफानी रफ्तार, 5वें दिन कमाई 150 Cr पार, सलमान को दिया धोबी पछाड़

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर’ रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने 5 दिनों में ही 150 करोड़ी क्लब में शानदार एंट्री ले ली है. मजेदार बात ये है कि फिल्म का कलेक्शन वीक डेज में भी डगमगा नहीं रही है. फिल्म ने सोमवार से ज्यादा मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर नोट छापे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/2hH6is1
Read More

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, बॉलीवुड डेब्यू करते ही बनी स्टार

रति अग्निहोत्री ने 16 साल की उम्र में साउथ फिल्म 'पुदिया वरपुकल' से करियर शुरू किया था. वे पहली बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' से स्टार बनीं. एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर अनिल विरवानी से शादी कर ली थी. आइए, एक्ट्रेस एक जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को करीब से जानें.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/fXox3Mq
Read More

शंकर महादेवन को मिला सम्मान, सिंगर का आया इमोशलन बयान- 'जिंदगीभर नहीं भूलूंगा'

शंकर महादेवन को संगीत में योगदान के लिए खास सम्मान मिला. उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया. उनके गीत देशप्रेम के लिए मशहूर हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/TX9ViPA
Read More

Monday, 8 December 2025

नेशनल ट्रेजेडी पर बनाई फिल्म, डेब्यू करते ही नए नवेले डायरेक्टर ने छापे 342 Cr

डायरेक्टर आदित्य धर की ‘धुरंधर’ बॉक्स-ऑफिस पर धुआं मचा रही है. फिल्म ने 5 दिसंबर को शानदार ओपनिंग की और लगातार मजबूती से पकड़ बनाए हुए है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म में आदित्य धर के निर्देशन की एक बार फिर जमकर तारीफ हो रही है. आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म से एक बार फिर अपने टैलेंट को साबित किया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Qb1j7hC
Read More

18 की उम्र में मिस एशिया पैसिफिक, 20 में एक्टिंग डेब्यू, दीया की अनूठी जिंदगी

दीया मिर्जा हैदराबाद में जन्मी थीं. वे फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से मशहूर हुईं. मिस एशिया पैसिफिक की विजेता बनीं. वे अपनी एक्टिंग के अलावा समाज से जुड़े काम की वजह से भी पॉपुलर हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/jWO5GER
Read More

‘राज’ ने बनाया सुपरस्टार, लेकिन किस्मत ने दिया फ्लॉप का टैग

डिनो मोरिया ने मॉडलिंग से बॉलीवुड तक सफर किया, ‘राज’ से स्टार बने, ‘जिस्म 2’ प्रोड्यूस की, सनी लियोनी का डेब्यू कराया, एमएस धोनी संग बिजनेस किया, ओटीटी पर भी छाए.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/SC2U5gy
Read More

पैपराजी कल्चर पर जया बच्चन के बयान पर एक्टर शशि रंजन का करारा जवाब

जया बच्चन ने पैपराजी के बर्ताव पर सवाल उठाए थे, जिस पर फिल्मी सितारे बहस कर रहे हैं. अब एक्टर शशि रंजन ने जया बच्चन के बयान से असहमति जताई है. इस पर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/6bfHaBD
Read More

Sunday, 7 December 2025

दमदार एक्टिंग से बने सबके चहेते बने धर्मेंद्र, कहलाए, बॉलीवुड के 'ही-मैन'

Dharmendra Birth Anniversary: धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को निधन हुआ. उन्होंने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी मेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन से लेकर रोमांस किया और धीरे-धीरे वह सबके चहेते बन गए. कॉमेडी में भी धर्मेंद्र ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/ms0XxHd
Read More

ये है दुनिया का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, सैमसंग का भी जलवा, देखें टॉप 10 लिस्ट

Counterpoint Research के अनुसार, Q3 2025 में iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना. Samsung Galaxy A सीरीज ने भी टॉप-10 में पांच जगहें हासिल कीं. जानें पूरी रैंकिंग, फीचर्स और ग्लोबल मार्केट डिटेल्स.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/kGJgLFD
Read More

सस्ती कीमत पर मिलने लगा गूगल का ये तगड़ा फोन, डिस्काउंट देख आप भी कहेंगे 'OMG'

अमेज़न पर Google Pixel 9 Pro पर ₹24,700 से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है. जानें नई कीमत, बैंक ऑफर और Pixel 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस जैसे Tensor G4 चिपसेट, 120Hz LTPO डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/f9QGYlI
Read More

हेमा को इंप्रेस करने जब टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र, कुछ ऐसा था 'बसंती' का रिएक्शन

फिल्म 'शोले' के सेट पर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इंप्रेस करने की कोशिश की थी. उन्होंने टंकी वाले सीन में अपनी जान जोखिम में डाली दी थी, जिसके देखकर डायरेक्टर रमेश सिप्पी भी घबरा गए थे. सचिन पिलगांवकर ने फिल्म से जुड़ा यादगार किस्सा सुनाया था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/fyi67Uk
Read More

Saturday, 6 December 2025

वो मॉडल, जो गायकी में हुआ हिट, हर सुर में भर देता है नई जान

मिलिंद गाबा ने मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद पंजाबी और बॉलीवुड संगीत में अपनी खास पहचान बनाई. पियानो उनका खास शौक है. बिग बॉस ओटीटी से उनकी लोकप्रियता.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/DxaZiHN
Read More

फैमिली ट्रिप पर शेफाली शाह, सताई फ्लाइट मिस होने-लंबी लाइन का डर

शेफाली शाह अपने परिवार के साथ ड्रीम ट्रिप पर निकलीं, बचपन का सपना पूरा हुआ. ट्रिप की चुनौतियों और भावनाओं को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है. उन्होंने ट्रिप के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि इस ट्रिप की तैयारी में उन्हें फ्लाइट मिस होने का डर, लबी लाइनें और विंडो सीट नहीं मिलने का डर सता रहा था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/7MbOirt
Read More

Friday, 5 December 2025

₹6000 से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है Google का बढ़ियां वाला फोन, कैमरा कमाल

Google Pixel 9a पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है. Pixel 9a में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिप, 5100mAh बैटरी और 48MP कैमरा मिलता है. जानें पूरी डील, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/yOuk905
Read More

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, चकनाचूर किया 'सैयारा' का रिकॉर्ड

Dhurandhar box office collection day 1: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर ने कमाई के मामले में धमाल मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने डबल डिजिट के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. खास बात यह है कि 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई है और इसने साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा को भी धूल चटा दी है. इसके अलावा 'धुरंधर' ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में भी कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/NnY7WqV
Read More

बिजनेस वर्ल्ड छोड़कर बने एक्टर, फ्लॉप होने के बाद बन गए डायरेक्टर

शेखर कपूर ने फिल्म 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया', 'बैंडिट क्वीन' और 'एलिजाबेथ' जैसी फिल्मों से दुनिया भर में पहचान बनाई. उन्हें भारत सरकार ने 2000 में सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिजनेस वर्ल्ड से की.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/ZtcKRel
Read More

रूस में भारतीय फिल्मों का जादू बरकरार, मास्को समेत कई शहरों में फैन क्लब

बॉलीवुड का रूस के मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग और कजान में जबरदस्त क्रेज है, जहां फैन क्लब, डांस ग्रुप और कजान बॉलीवुड फेस्टिवल भारतीय कल्चर को लोकप्रिय बना रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/CsEjdzG
Read More

Thursday, 4 December 2025

'तेरे इश्क में' की चपेट में आई 'विक्रम वेधा', फिल्म ने दनादन छापे इतने करोड़

Tere Ishk Mein box office collection day 7: धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. इस फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो दिनों में यह भारत में 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार देगी. खास बात है कि 'तेरे इश्क में' ने अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/LWhPGlV
Read More

सनी देओल की वो फिल्म, जिसमें जासूस बन किया था तब्बू-शिल्पा संग रोमांस

सनी देओल की ऐसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं, लेकिन टीवी पर हिट हुई थीं. ऑडियंस ने फिल्म को पसंद किया था. इसमें एक फिल्म 'हिम्मत' है. यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी. फिल्म में तब्बू, शिल्पा शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह भी थे. सुदेश बेरी ने सनी देओल के साथ के एक्सपीरिएंस शेयर किया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/TrQsZ7M
Read More

DDLJ के 30 साल पूरे, शाहरुख-काजोल ने लंदन में अनवील की स्टैच्यू

शाहरुख खान और काजोल ने फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 30 साल पूरे होने को सेलिब्रेट किया. उन्होंने लंदन में फिल्म के सिग्नेचर स्टाइल वाली स्टैच्यू को अनवील किया और उसके सामने पोज भी दिए. फैंस क्लब ने वो तस्वीरें शेयर की हैं. फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/K9NBg38
Read More

Wednesday, 3 December 2025

धर्मेंद्र नहीं, अमिताभ बच्चन ने इस सुपरस्टार संग दी थी सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर

अमिताभ बच्चन का बॉलीवुड करियर 50 साल से ज्यादा का हो गया है. इस दौरान उन्होंने कई बड़े स्टार संग काम किया. इनमें धर्मेंद्र का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने धर्मेंद्र संग शोले जैसी ब्लॉकबस्टर दी. इस फिल्म से उनकी दोस्ती और भी मजबूत हुई और दोनों की हिट जोड़ी बनी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/2p4nQOK
Read More

जावेद जाफरी बर्थडे: पिता थे सुपरस्टार, मगर नहीं लिया उनके नाम का सहारा

Javed Jaffrey Birthday: जावेद जाफरी ने कॉमेडी पिता जगदीप जाफरी से पाई, पर डांस और एक्टिंग खुद सीखी. माइकल जैक्सन संग स्टेज शेयर किया, मेरी जंग से डेब्यू किया, बूगी-वूगी में जज रहे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/69UvYrQ
Read More

'मैंने तुम्हें 1 शर्मिली...' अक्षय ने 'इक्कीस' के लिए दिया भांजी को आशीर्वाद

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म 'इक्कीस' से डेब्यू कर रही हैं, जिसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं. फिल्म अरुण खेत्रपाल की कहानी है. अक्षय ने फिल्म की रिलीज से पहले सिमर की तारीफ की और उन्हें चमकते रहने का आशीर्वाद दिया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/YIOuf2L
Read More

Tuesday, 2 December 2025

56 फ्लॉप फिल्में दे चुका ये एक्टर, हीरो बनने के लिए दी थी बड़ी कुर्बानी

Happy Birthday Jimmy Shergill: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले जिमी शेरगिल आज भी उतने ही पॉपुलर हैं. जिमी सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक बढ़िया प्रोड्यूसर भी हैं. उनके किरदारों की गहराई और बोलने का अंदाज ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/m1TP6Fw
Read More

'हां, मैं शम्मी कपूर हूं', वहीदा रहमान का हीरो, जिसके लुक पर मरती थीं लड़कियां

 फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्टर रहे हैं लेकिन, एक ऐसा कलाकार आया जो हीरो नहीं, हमेशा के लिए इमोशन बन गया. वह न परदे से उतरा, न दिलों से. बात हो रही है धर्मदेव पिशोरीमल आनंद यानी देवानंद की, जिन्हें हिंदी 'सिनेमा का देव' भी कहा जाता है. करियर में जो मुकाम उन्होंने पाया, वो हर एक्टर के बसकी नहीं था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/QVZuCTL
Read More

वो स्टारकिड, जिसने मां की फिल्म से किया डेब्यू, जीता नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड में कई स्टारकिड हैं और उन्हें लेकर अक्सर चर्चा भी होती है. लेकिन एक स्टारकिस ऐसी भी है, जिस पर कभी नेपोटिज्म को लेकर कमेंट्स नहीं किया जाता. इस एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया है. बहुत कम लोगों को पता है कि इस एक्ट्रेस ने अपनी मां की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/MvrL4RK
Read More

कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का ऑफिस, चौंका देगी कीमत

कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स ने मुंबई में करोड़ों की कीमत वाला एक प्रीमियम ऑफिस खरीदा है. उनका यह ऑफिस प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब्स के पास स्थित है. अंधेरी स्टेशन से 3 किलोमीटर दूर है. इससे पहले कार्तिक ने सितंबर में अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी थी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/BV3QgTH
Read More

Monday, 1 December 2025

Android 17: डेस्कटॉप मोड से AI मैजिक तक, धूम मचाने आने वाला है गूगल का अपडेट

Android 17: गूगल एक बार फिर स्मार्टफोन अनुभव को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. कंपनी अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 पर जोर-शोर से काम कर रही है, जिसे 2026 के मिड तक लॉन्च किए जाने की संभावना है.

from मोबाइल-टेक News in Hindi, मोबाइल-टेक Latest News, मोबाइल-टेक News https://ift.tt/MgUTwxl
Read More

कभी बेचे चिप्स, कभी बना वेटर, 44 साल की उम्र में किया डेब्यू, आज है सुपरस्टार

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर बोमन ईरानी ने अपने सफल करियर से साबित कर दिखाया कि मेहनत और लगन से किसी भी उम्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है. आज 2 दिसंबप को अपना जन्मदिन मना रहे बोमन ईरानी इस बात की मिसाल हैं कि सपनों को सच करने की कोई उम्र नहीं होती है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/tehHr8i
Read More

वो नया नवेला हीरो, जो शाहरुख खान पर पड़ा भारी, फिर भी नहीं चला सिक्का

Apurva Agnihotri Birthday: परदेस से डेब्यू करने वाले अपूर्व अग्निहोत्री ने शाहरुख खान संग काम किया. टीवी पर जस्सी जैसी कोई नहीं से फेमस हुए, 2 दिसंबर से सहर होने को है में नजर आएंगे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/W79cCfM
Read More

'तकलीफ देने का क्या मतलब', हेमा मालिनी-प्रकाश कौर ने कभी नहीं किया आमना-सामना

धर्मेंद्र की शादीशुदा जिंदगी बेशक खूबसूरत रही, मगर दो-दो पत्नियों की वजह से काफी जटिल भी थी. हेमा मालिनी-प्रकाश कौर कुछ मिनटों की दूरी पर रहीं, लेकिन कभी एक-दूसरे का सामना नहीं किया. हेमा मालिनी ने एक बार इसकी वजह भी बताई थी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/vg3bLw5
Read More